Mahasamund Murder: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या, सामने आया चौकाने वाला राज

Mahasamund Murder:

Mahasamund Murder: महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। खेत में मिली 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। (महासमुंद प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड हत्या)

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या (Mahasamund pregnant girlfriend murder)

घटना की शुरुआत तब हुई जब इंद्रपुर गांव के एक खेत में युवती का शव क्षत-विक्षत और लहूलुहान हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतिका गर्भवती थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड (Basna boyfriend killed pregnant girlfriend)

आरोपी ने बताया कि युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। समाज में बदनामी के डर से उसने हत्या की साजिश रची। देर रात वह युवती को बहाने से खेत में ले गया और वहां पत्थर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। (बसना इंद्रपुर गांव मूकबधिर युवती की हत्या)

बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल खून से सना पत्थर और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *