Balod Accident: पतंग उड़ाते समय दो मंजिला छत से नीचे गिरा मासूम, आखिर कैसे?

Balod Accident

Balod Accident: बालोद जिले में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की छत से गिरकर मौत हो गई। स्कूल जाने से पहले वह दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला की है। (बालोद छत से गिरा बच्चा)

सोमवार सुबह करीब 10 बजे हर्ष कुमार साहू (7 वर्ष) घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले वासुदेव के घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया, जहां अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। (बालोद पतंग उड़ाते समय दो मंजिला छत से नीचे गिरा मासूम)

बताया जा रहा है कि छत पर बाउंड्री वाल नहीं थी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर हर्ष करीब 30 फीट नीचे गिर गया। गिरते ही आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों का इकलौता भाई था

पुलिस के अनुसार हर्ष अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता संजय कुमार साहू शहर के एक गैरेज में काम करते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले हर्ष ने स्कूल जाने के लिए पिता से पैसे भी लिए थे। हादसे के बाद अस्पताल में मां की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *