Mahasamund News: स्वास्थ्य केंद्र में लगने के बाद 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Mahasamund News

 

Mahasamund News: महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दिल दहला देने मामला सामने आया है, जहां टीकाकरण के बाद 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नैतिक यादव (5 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, को स्वास्थ्य केंद्र में DPT का टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बाहरी टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *