CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन दिन बारिश की चेतावनी, बस्तर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, 3-5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। खासकर बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बदलाव का असर झारखंड के आसपास बने सिनोप्टिक सिस्टम के कारण देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है ट्रफ लाइन

मौसम विभाग के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका) सक्रिय है। इसका अर्थ है कि इस क्षेत्र में हवा का दबाव कम है और अलग-अलग दिशाओं से हवाएं यहां आकर मिल रही हैं। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है।

CG Weather Update

क्या होती है ट्रफ लाइन

मौसम विज्ञान में ट्रफ लाइन कम दबाव की एक लंबी पट्टी होती है। नक्शे पर यह एक ऐसी रेखा के रूप में दिखाई देती है जहां आसपास के क्षेत्रों की तुलना में हवा का दबाव कम होता है। इसके कारण अलग-अलग दिशाओं से हवाएं इस क्षेत्र की ओर खिंचती हैं और ऊपर उठती हैं, जिससे बादल बनते हैं और बारिश की स्थिति बन सकती है।

 

दुर्ग और राजनांदगांव सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने के साथ हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, इन हिस्सों में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ चल सकती है तेज हवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *