Raipur News: होली पर तलवार लहराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

Raipur News:

Raipur News: होली के दौरान राजधानी रायपुर में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, होली के अवसर पर पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमकाने और आतंक फैलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

पुलिस ने पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 वर्ष), काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ जरहा पिता देवानंद साहू (26 वर्ष) और पंडरी निवासी नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *