Jashpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला जशपुर जिले से सामने आया है, जहां में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। (जशपुर यात्री बस पलटने से 6 की मौत)

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ, जब बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। (जशपुर बस एक्सीडेंट; 6 की मौत)

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि घायलों में से 9 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
