CG Tehsil Office Fire: तहसील ऑफिस में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं

CG Tehsil Office Fire:

CG Tehsil Office Fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह तहसील कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी बताई जा रही है, जो धीरे-धीरे तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे बलौदाबाजार के सबसे पुराने और ऐतिहासिक तहसील भवन में आग लगने की घटना सामने आई। आग की लपटें तेज होने के कारण तहसीलदार कार्यालय और आसपास के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

प्रशासन ने सबसे पहले तहसील कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया। साथ ही आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया।

मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी जरूरी दस्तावेजों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *