CG News: नदी में डूबे SBI के तीन कर्मचारी, कैशियर की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोंटा ब्लॉक में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। शबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी गहरे पानी में डूबने लगे। हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए थे कर्मचारी

 

जानकारी के मुताबिक कोंटा स्थित SBI शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर में आसीरगुड़ा के पास शबरी नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे।

 

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, दो की बची जान

 

कर्मचारियों के डूबने की आवाज सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए नदी में कूद गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बैंक मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

कैशियर का शव नदी से बरामद

 

इस दौरान बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ साईनाथ गहरे पानी में बह गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद साईनाथ का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *