Durg Murder: बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, वीडियो देख कहां पर जाएगी रूह..

Durg Murder:

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। (कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या)

गली में बेरहमी से की पिटाई

जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 की रात जामुल क्षेत्र की एक गली में मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद प्रार्थी मदन साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोनों आरोपियों की पिटाई से कुत्ते की मौत हो गई।

Durg Murder:

सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा

शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी जामुल क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिए। इसकी सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *