Bijapur Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 5 माओवादी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur Encounter

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। बता दें, जवान जंगल क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण की कार्रवाई कर रहे थे तब यह कार्रवाई हुई। (बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 5 माओवादी)

करेगुट्टा क्षेत्र में मुठभेड़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल बीजापुर (Bijapur Naxal Encounter) के करेगुट्टा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 5 नक्सली मारे गए। (Bijapur Encounter 5 Naxali Dher)

फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

4 दिनों में नक्सलियों की कमर टूटी

बीजापुर में पिछले 4 दिनों से जारी इस विशेष अभियान में जवानों ने नक्सलियों के नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचाया है। सुरक्षाबलों ने अब तक 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 450 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं, जो बड़े हमलों के लिए लगाए गए थे। 818 BGL शेल और 899 बंडल कोडेक्स सहित भारी मात्रा में डेटोनेटर जब्त किए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *