Raipur Bus Accident: रायपुर में बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, महिला गंभीर

Raipur Bus Accident

Raipur Bus Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला की राजधानी से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-अभनपुर (Abhanpur Bus Accident, ) मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वही उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। (रायपुर में बस ने बाइक सवारों को रौंदा)

पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

बता दें, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बस (Raipur Bus Bike Collison) के नीचे आ गए। इस दुर्घटना में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। (Raipur Bus Accident Youth Death)

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *