Kawardha Loot: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. जहां पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर और सेमो गांव के बीच 4 बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक महिला से गहने लूट लिए. घटना के बाद भागने के दौरान चार में से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. (कवर्धा में कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े लूट)

जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने रास्ते में बाइक से जा रहे पति-पत्नी को रोका. हथियार दिखाकर बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और कान की बालियां लूट लीं. (Kawardha Robbery Case) वारदात के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. (कवर्धा में महिला से गहने लूटे)
वहीं लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (कवर्धा में महिला के गहने लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने पीटा)
देखिये वीडियो-
