Durg Sex Racket: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मारी छापा, दलाल समेत 3 गिरफ्तार

Durg Sex Racket

Durg Sex Racket: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में की गई अचानक छापेमारी के दौरान होटल संचालक और एक दलाल सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। (दुर्ग सेक्स रैकेट भंडाफोड़)

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल छाया इन में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद छावनी थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं और देह व्यापार में लिप्त युवतियों व दलालों को मौके पर पकड़ा गया। (दुर्ग देहव्यापार भंडाफोड़)

Bhilai Sex Racket

जांच में यह सामने आया है कि होटल संचालक की मिलीभगत से यह पूरा सेक्स रैकेट (Durg Sex Racket Busted) चलाया जा रहा था। दलाल ग्राहकों को उपलब्ध कराने और युवतियों को होटल तक लाने-ले जाने का काम करते थे। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *