Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बच्चा न होने के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गायत्री बस्ती में पति ने फावड़े से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी की हत्या)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 18 साल पहले तुलसी यादव (37) का विवाह रंजना यादव (35) से हुआ था। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपती को संतान (Korba childless couple dispute) नहीं हुई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर भी शक था, जिससे घरेलू कलह और बढ़ गई थी। (कोरबा में संतान न होने पर पति ने पत्नी की हत्या)

जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर तुलसी यादव ने फावड़े से पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार (Korba husband killed wife) कर दिए। गंभीर रूप से घायल रंजना जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रंजना को खून से लथपथ हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
