Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट भंडाफोड़, पुलिस ने मारी रेड, 2 महिलाएं समेत 4 गिरफ्तार

Raigarh Sex Racket

Raigarh Sex Racket: रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पूरे मामले में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शिवा नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पीटा एक्ट की प्रक्रिया के तहत एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर रेड की। मौके से आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी में पुलिस ने नकद 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

पूछताछ में आरोपी ने अनैतिक देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। थाना कोतवाली में आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *