Balod Crime: कपड़े उतारकर वीडियो कॉल करती थी युवती, मौसी के देवर ने इंस्टाग्राम पर किया वायरल

Balod Crime

Balod Crime: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने रिश्ते की आड़ में युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से पैसों की मांग शुरू कर दी। रकम नहीं मिलने पर आरोपी ने युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़िता (18 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। इसी दौरान वर्ष 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल पर सामान्य बातचीत होती थी। एक बार पिता ने बात करते हुए पकड़ लिया था और फटकार भी लगाई थी।

इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती को कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया और उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग व स्क्रीनशॉट ले लिए।

 

आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण युवती ने कई बार फोन-पे और नकद के जरिए 990 रुपये की राशि आरोपी को दी।

इंस्टाग्राम पर डाला आपत्तिजनक वीडियो

पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार और पैसों की मांग करता रहा। जब युवती ने रुपये देने से इनकार किया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट कर दिए।
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) तथा बीएनएस की धारा 308(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *