Janjgir Champa Murder: खेत में युवती की अर्धनग्न लाश, प्रेमी ने सेक्स कर उतारा मौत के घाट

Janjgir Champa Murder

Janjgir Champa Murder: नवागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में खेत से बरामद 21 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में युवती के प्रेमी प्रवीण चंद्रा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपी को फरार होने में मदद करने के आरोप में उसके बड़े भाई लव चंद्रा को सह-आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को खेत में युवती का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान सुरागों के आधार पर मुख्य आरोपी प्रवीण चंद्रा को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया है।

Janjgir Champa Murder

आरोपी ने बताया कि देर रात वह और युवती मिलने के लिए खेत पहुंचे थे। इसी दौरान युवती के अन्य लड़कों से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने युवती का सिर खेत में बलपूर्वक दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि घटना से पहले उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

पुलिस ने मामले में आवश्यक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Janjgir Champa Murder: खेत में लापता युवती की अर्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या की आशंका, एक संदेही हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *