Raipur Airport Cocaine Seized: रायपुर एयरपोर्ट पर 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, 30 लाख की ड्रग्स जब्त

Raipur Airport Cocaine Seized

Raipur Airport Cocaine Seized: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने एक विदेशी यात्री के पास से 270 ग्राम कोकीन जब्त की है। आरोपी युवक नाइजीरिया का नागरिक बताया जा रहा है, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर डीआरआई कार्यालय लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर संदेह के आधार पर DRI की टीम ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 270 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है।

DRI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से लाई गई और इसका नेटवर्क किन-किन राज्यों या अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़ा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Raipur News: रायपुर में पान ठेलों पर गोगो-चिलम की बिक्री, 9 दुकानें सील, सप्लाई चेन का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *