CG Weather Update: सुबह-शाम हल्की ठंड, अगले 48 घंटों में तापमान में बदलाव के संकेत

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, हालांकि आगामी दिनों में लोगों को इससे कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र फिलहाल वहीं बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके अलावा पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका 85 डिग्री पूर्वी देशांतर और 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 135 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी बनी हुई है।

CG Weather Update

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *