Surajpur News: सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में तंत्र-मंत्र की आशंका को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला, जहां दूसरे प्रांत से आए 2 साधुओं की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। बता दें, दोनों साधु गांव में एक व्यक्ति का हाथ देखकर कुछ कर रहे थे। इसी दौरान वह व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया।

व्यक्ति के बेहोश होते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका जताने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने साधुओं को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी और बवाल की स्थिति बनी रही।

काफी देर हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ा। इसके बाद दोनों साधु अपनी मोटरसाइकिल से मौके से जान बचाकर फरार हो गए।
