Raipur Rojgar Mela: रायपुर में 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, जानिए कौन से डॉक्यूमेंट लाना होगा जरूरी

Raipur Rojgar Mela: राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए बड़े रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के करीब 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह रोजगार मेला कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार 29 जनवरी को रायपुर जिले के आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे, जबकि अन्य जिलों के आवेदकों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

 

ये डॉक्यूमेंट लाना होगा जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर लिया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आवेदन अधूरा है तो उसे पूरा किया जा सकता है।

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

CG Job: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर, रायपुर में 23 जनवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *