Balodabazar Factory Blast: बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, जिंदा जले 6 मजदूर; 4 गंभीर, कई मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका

Balodabazar Factory Blast

Balodabazar Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित बकुलाही क्षेत्र के एक स्पंज आयरन प्लांट में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, विस्फोट प्लांट के भीतर सुबह कामकाज के दौरान हुआ। धमाका इतना तेज था कि प्लांट की एक यूनिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों ओर मलबे का ढेर लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। मलबा हटाकर फंसे मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *