Bijapur Boat Accident: इंद्रावती नदी में नाव पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग बहे; मां-बेटी का शव बरामद, पिता-पुत्र की तलाश जारी

Bijapur Boat Accident:

Bijapur Boat Accident: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 जनवरी 2026, बुधवार शाम भैरमगढ़ तहसील के उसपरी झिल्ली घाट पर इंद्रावती नदी में एक नाव (डोंगी) पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग तेज बहाव में बह गए। जिसमें मां-बेटी का शव बरामद कर लिए हैं और पिता-पुत्र की तलाश जारी है। (बीजापुर इंद्रावती नदी नाव पलटी)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोंगी में 6 लोग सवार थे, जो साप्ताहिक भैरमगढ़ बाजार से खरीदारी कर अपने गांव बोड़गा लौट रहे थे। जैसे ही नाव नदी के बीच पहुंची, इंद्रावती नदी के तेज बहाव ने डोंगी को असंतुलित कर दिया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग पानी में बिखर गए। (इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग लापता)

इस दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य किया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चार लोग अंधेरे और तेज धाराओं में लापता हो गए।

मां-बेटी का शव बरामद, पिता-पुत्र की तलाश जारी

हादसे के बाद पूरी रात नदी किनारे हाहाकार मचा रहा। परिजन और ग्रामीण टॉर्च की रोशनी में अपनों को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह होते ही प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। जिसमें मां-बेटी का शव बरामद कर लिए हैं और पिता-पुत्र की तलाश जारी है। मोटरबोट की मदद से SDRF, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *