Raipur Minor Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से 5 दिन तक दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर करता था गंदा काम

Raipur Minor Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से 5 दिन तक दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर करता था गंदा काम

Raipur Minor Rape: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले जाता था और घटना का खुलासा होने पर जान से मारने की धमकी देता था। (रायपुर में 9 साल की बच्ची से 5 दिन तक रेप)

ऐसे हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। (Raipur 9 Saal Bachhi Rape)

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया।

चूड़ी वाला घर ले जाकर करता था गंदा काम

बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया, किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की शहर के एक मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है, इसके साथ ही वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया। (Raipur Child Rape)

बजरंग दल के साथ थाने पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार बजरंग दल के साथ थाने पहुंचा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *