Raipur Cricket Match: रायपुर में 23 जनवरी को इंडिया vs न्यूजीलैंड T20 मैच, जानिए कितने बजे तक मिलेगी एंट्री

IPL Matches in Chhattisgarh

Raipur Cricket Match: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक से बचा जा सके।

क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि फर्स्ट इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी। बाउंड्री लाइन के आसपास भी बाउंसर्स तैनात रहेंगे, ताकि कोई भी दर्शक रेलिंग कूदकर मैदान या खिलाड़ियों तक न पहुंच सके।

खाने-पीने की चीजों पर भी सख्ती

इस बार एडिबल प्रोडक्ट्स को लेकर भी सख्त नियम लागू होंगे। पिछली बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई थीं, जहां 100 रुपए तक में एक चिप्स का पैकेट बेचा गया था।

एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी

स्टेडियम के सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे किसी तरह का विवाद या अव्यवस्था न हो। इसके अलावा लास्ट ODI में दो दर्शक रेलिंग जंप करते हुए मैदान के बीच खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे।

इस बार बाउंसर्स को बाउंड्री पर तैनात किया जाएगा, ताकि दर्शक दीर्घा से कोई जंप कर खिलाड़ियों तक न पहुंच पाएं।

अवैध एंट्री रोकने कड़े इंतजाम

पिछले मैच में बिना टिकट दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में कूदकर घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड ओवरफ्लो हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है।

• सीढ़ियों और एंट्री प्वाइंट्स पर रेलिंग।

• दर्शकों की लाइन को सुव्यवस्थित रखने की व्यवस्था।

• बिना टिकट स्टेडियम में घुसने पर पूरी तरह रोक।

मैच और टीमों का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। जानकारी के मुताबिक, टीमें सुबह और दोपहर में रायपुर आएंगी और शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।

Raipur Cricket Match: रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, टिकट के लिए मारा-मारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *