Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न कर बनाया वीडियो; काजल-लिपस्टिक पोतकर आरोपी का निकला जुलूस, चप्पलों की माला पहनाई

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से कन्हैया राठिया की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक से बदसलूकी और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया था। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर उसे सरेआम शर्मिंदा किया।

काजल-लिपस्टिक पोतकर आरोपी का निकला जुलूस

पुलिस ने आरोपी चित्रसेन साव का सिग्नल चौक से न्यायालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर काजल-लिपस्टिक लगाई, चप्पलों की माला पहनाई और उठक-बैठक करवाई। आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है’ के नारे भी लगवाए गए। यह दृश्य आसपास के लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी

प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ कर उसका वीडियो भी बनाया। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।

प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। इसके बाद उसे छोड़कर लोग चले जाते हैं। इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता, वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, खेत में गिराकर घसीटा; VIDEO वायरल

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मामला 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर की सुबह करीब 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हो गए। सड़क पर बैठकर आने-जाने का रास्ता रोक दिया।
स्थिति बिगड़ती देख सुबह करीब 10 बजे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया। धरनास्थल पर लगे टेंट में वापस भेज दिया। कुछ समय बाद भीड़ की संख्या करीब 1000 के आसपास हो गई।

हालात बिगड़े, महिला TI को लात घूसों से पीटा

घरघोड़ा के एसडीएम और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर आकर रास्ता रोकने की कोशिश करती रही। करीब दोपहर ढाई बजे अचानक हालात बिगड़ गए। भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस पर जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए गए। तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम को महिलाओं ने लात-घूंसे से पीटा। जिससे कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी; खेत में अर्धनग्न कर बनाया VIDEO, 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *