CG News: बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में एक पागल कुत्ता अचानक स्कूल परिसर में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक टीचर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले में घायल छात्र और टीचर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा स्कूल परिसरों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि अब शिक्षक स्वयं ही आवारा और पागल कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।
