GPM: Pendra News: मरवाही वन मंडल क्षेत्र के लरकेनी-धनपुर मार्ग पर स्थित धनपुर के श्री साईं फूड प्रोडक्ट राइस मिल में देर रात शहद की तलाश में एक भालू परिसर में घुस आया। राइस मिल के टिन शेड पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते हैं, जिसके लालच में भालू करीब 30 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया और वहीं फंसकर बैठ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मिल में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। भालू के ऊपर फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वन अधिकारियों के अनुसार, भालू को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर जंगल की ओर खदेड़ने अथवा रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है।
भालू की मौजूदगी के चलते राइस मिल प्रबंधन ने एहतियातन कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों और मजदूरों से अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर मिल परिसर और आसपास के क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। फिलहाल भालू टिन शेड के ऊपरी हिस्से में फंसा हुआ है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
देखिए वीडियो –
