Korba Car Fire: व्यापारी की कार में युवकों ने लगाई आग, देखें वीडियो-

Korba Car Fire: व्यापारी की कार में युवकों ने लगाई आग,

Korba Car Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड पर खड़ी एक कार में तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आगजनी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जलाई गई कार एक स्थानीय व्यापारी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक करीब 10 मिनट तक कार के आसपास मंडराते रहे। इसके बाद एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का और दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही तीनों युवक मौके से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और कार मालिक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार को काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है।

देखें वीडियो-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *