Raipur : साल के अंत में भी भारतीय रेल विभाग ने रायपुर-बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले सवारियों को झटका दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया है कि, रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।
गाड़िया रहेंगी रद्द:
इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन के ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को 10.00 बजे से 07 दिसम्बर, 2025 को 22.00 बजे तक 36 घंटे का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
ट्रेन की जाने स्थिति :

![]()
