CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, दुर्ग-रायपुर में 4° तक बढ़ा तापमान; वायरल फीवर का खतरा भी बढ़ा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन अगले दो दिनों बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

राज्य के अधिकांश जिलों में बीते तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। तापमान का यह उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। डॉक्टरों ने हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के खतरे को देखते हुए दो लेयर कपड़े पहनने की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान तीन दिनों में 10°C से बढ़कर 14.8°C तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर करीब 17°C दर्ज हुआ।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 31.7°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4°C दर्ज किया गया। पांच दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिरा था, जो नवंबर महीने में पिछले दस वर्षों का सबसे कम तापमान माना गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *