CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक और दुर्लभ घटना सामने आई है। कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर, आईबीपी बस्ती में एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। यह दुर्लभ घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में बस्ती के लोगों की भीड़ उमड़ गई।

जानकारी के अनुसार, निवासी भगवान दास की गाय ने सोमवार को इस विचित्र बछड़े को जन्म दिया। जैसे ही दो सिर वाले बछड़े के जन्म की खबर फैली, आसपास के लोग इसे चमत्कार मानने लगे। कई लोगों ने बछड़े को देव स्वरूप समझकर हाथ जोड़कर आशीर्वाद भी लिया।
हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद ही बछड़े की मौत हो गई। पशु मालिक भगवान दास ने बताया कि बछड़ा कमज़ोर था और ज्यादा देर जीवित नहीं रह सका। बछड़े की मृत्यु के बाद परिवार ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
