Janjgir Champa Accident: शराब से भरी माजदा गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरी शराब की पेटियां

Janjgir Champa Accident

Janjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। अंग्रेजी और देसी शराब से भरी माजदा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बिलासपुर से रेडा सरिया रायगढ़ की ओर जा रही CG 10 BE 931 नंबर की माजदा जैसे ही पामगढ़ के जुनेजा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी करीब रात 11 बजे यह दुर्घटना हो गई।

सड़क पर बिखरी शराब की पेटियां

बता दें, गाड़ी पलटने के बाद भारी मात्रा में शराब की पेटियां सड़क पर फैल गईं। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने गाड़ी और शराब की पेटियों को जब्त कर लिया है।

Janjgir Champa Accident

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने गाड़ी और शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *