Raipur Auto Kiraya: रायपुर स्टेशन में ऑटो चालकों की मनमानी, 3 किमी. के लिए 80-100 रुपए की वसूली

Raipur Auto Kiraya

Raipur Auto Kiraya: राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। प्री-पेड बूथ मौजूद होने के बावजूद कई ऑटो चालक यात्रियों से तय किराए से कई गुना ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। ट्रेन से उतरते ही ऑटो चालक यात्रियों को घेर लेते हैं और मनमाना किराया मांगते हैं। (Raipur Auto drivers overcharge)

यात्रियों के अनुसार, सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी के लिए 80 से 100 रुपए तक, जबकि 7 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 200 से 225 रुपए तक किराया वसूला जा रहा है। कई यात्रियों ने यह भी बताया कि किराए को लेकर ऑटो चालक अभद्रता करने से भी नहीं चूकते। (रायपुर ऑटो चालकों की मनमानी)

शिकायतें बढ़ने के बाद जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो पाया गया कि ऑटो चालक वाकई तय रेट लिस्ट से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। यह स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। (रायपुर स्टेशन ऑटो किराया)

ये है रेट लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *