Bilaspur Accident: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर

Bilaspur Accident

Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा अपने साथी रघुवंश खैरवार के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही प्रमोद की बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई और बाइक नाली में जा गिरी। जिससे गुलाबचंद शर्मा और प्रमोद की पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रमोद का साथी भास्कर और रघुवंश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मृतक गुलाबचंद का पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है, जबकि प्रमोद तोंडे का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है और उसके माता-पिता दूसरे शहर में होने के कारण पुलिस देर शाम तक उसके भाई से संपर्क नहीं कर सकी। परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *