CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद दो से तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में रविवार को सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का न्यूनतम रिकॉर्ड रहा। राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अंबिकापुर में 6.2°C तापमान दर्ज किया गया। अंबिकापुर में लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 27.6 डिग्री, बिलासपुर में 26.5 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, जगदलपुर में 29.2 डिग्री और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान रायपुर में 13.9 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 13.8 डिग्री, बिलासपुर में 14.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री, अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री, जगदलपुर में 12.5 डिग्री और दुर्ग में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा और तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
