Govinda Health Update: अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरे; अस्पताल में भर्ती

Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे वे बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल गोविंदा डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है, लेकिन फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हाल ही में अभिनेता गोविंदा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहां से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फैंस अब गोविंदा की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *