Sarguja Murder: लिव-इन रिलेशन में रह रही गर्भवती प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या, पेट में पल रहे 7 माह के बच्चे की भी मौत

Sarguja Murder

Sarguja Murder: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना पीटा कि गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत (30) और मनबसिया माझी (28) करीब दो साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। मनबसिया गर्भवती थी और घर पर ही किराना दुकान संभालती थी। राजीव के शराब पीने की आदत को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात से परेशान होकर मनबसिया अपने मायके चली गई थी, जिससे राजीव नाराज था।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

बीते शुक्रवार को राजीव उसे मायके से समझाकर घर वापस लाया। घर लाने के बाद उसने मनबसिया पर लाठियों से हमला कर दिया। पंचनामा में शरीर पर 40 से अधिक चोट के निशान पाए गए। घायल हालत में वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बाहर से ताला लगाकर खुद फरार हो गया।

पड़ोसियों को देर रात तक कोई हलचल न दिखने पर शक हुआ और उन्होंने 112 को सूचना दी। पुलिस और 108 की टीम ने पहुंचकर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनबसिया मृत अवस्था में मिली। पोस्टमॉर्टम में गर्भस्थ शिशु की भी मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी राजीव दास को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *