Dhamtari Tractor Trolley Theft: धमतरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का पर्दाफाश; 10 लाख का सामान समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Tractor Trolley Theft

Dhamtari Tractor Trolley Theft: धमतरी जिले में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रैक्टर नांगर और एक पिकअप वाहन सहित कुल 10 लाख 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। (Dhamtari Tractor Trolley Chori)

मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है, (Magarlod Tractor Trolley Chori) जहां 3 से 4 अक्टूबर की रात एक किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस की सायबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर कमईपुर निवासी शोएब खान उर्फ राजा (29), देवनारायण ध्रुव (21) और कांकेर निवासी मोहम्मद आबिद रिजवी (27) को हिरासत में लिया गया। (Magarlod Trolley Theft Theft Case)

पूछताछ में तीनों ने न सिर्फ मगरलोड से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात कबूल की, बल्कि 27 अगस्त को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 9 सितंबर को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने का भी खुलासा किया। इसके साथ ही पुलिस को पता चला कि यह गिरोह दुगली थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी की दो अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है।(Magarlod Tractor Trolley Chori)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों से कुल 10 लाख 30 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *