राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 : 41 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, रायपुर के 14 हस्तियों का चयन; उप राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025

राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025” के अवसर पर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, खेल, कृषि और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को यह सम्मान दिया जाएगा।

सूची के अनुसार, ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान’ आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्कृष्ट योगदान के लिए हिरेश सिन्हा का नाम घोषित किया गया है। वहीं अहिंसा और गौरक्षा के लिए यति यतनलाल सम्मान जांजगीर-चांपा की संस्था भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को मिला है। हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन में उत्कृष्ट काम करने के लिए किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से डायरेक्टर अनुराग बसु को मिला है।

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार संदीप तिवारी, सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला को मिला है। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भावना पांडेय, दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी को मिला है।

सीएम साय मौजूद रहेंगे सम्मान समारोह में

राज्य सरकार के इस कदम को विभिन्न वर्गों ने सराहा है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित करना और उनके काम से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना है।

अवार्ड पाने वाले 14 उत्कृष्ट व्यक्ति रायपुर के

सामान्य प्रशासन विभाग की लिस्ट के अनुसार, इस बार राज्य अलंकरण समारोह में सम्मान पाने वालों की संख्या पहले से ज्यादा है, लेकिन अवार्ड की संख्या कम रखी गई है।

राज्य भर में कुल 35 अवार्ड दिए गए हैं, जिनमें रायपुर के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 14 है।

 देखें लिस्ट –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *