Kutumsar Gufa: कुटुमसर गुफा का खुला द्वार, पहले दिन ही उमड़ी भीड़, फिर से लौटी रौनक

Kutumsar Gufa

Kutumsar Gufa: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है। हर वर्ष की तरह इस साल भी बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। मानसून समाप्त होने के बाद अब एक बार फिर गुफा की सुंदर और रहस्यमयी दुनिया का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को अनुमति दे दी गई है।

गुफा के खुलते ही पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे और कुटुमसर गुफा की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारा। वन विभाग के अनुसार हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत गुफा को देखने आते हैं। इस बार भी भारी पर्यटक आवागमन की उम्मीद जताई जा रही है।

चूना पत्थरों की अनोखी संरचना और रहस्यमय वातावरण से भरी कुटुमसर गुफा छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है। गुफा की प्राकृतिक बनावट और शांत माहौल लोगों के मन को मोह लेता है।

पर्यटकों ने भी गुफा की सुंदरता की जमकर तारीफ की। महासमुंद के सतीश चंद्रदास ने कहा- “कुटुमसर गुफा का प्राकृतिक नज़ारा वाकई अद्भुत है, हर किसी को यहां आना चाहिए। वहीं रायपुर के प्रेमीचंद साहू ने कहा- “यह जगह बहुत खूबसूरत और अनोखी है, यहां आकर मन को शांति मिलती है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *