CG Police Transfer: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने सोमवार को 80 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह तबादला विभागीय आवश्यकता और कार्य सुविधा के आधार पर किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को नए स्थान पर तत्काल पदस्थ होने के निर्देश दिए गए हैं।



