CGPSC Exam Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है।

CGPSC ने जारी किया रिजल्ट (CGPSC Result 2024)
आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत कुल 17 सेवाओं में 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2025 तक किया गया था। (CGPSC Mains Exam Result 2024)
मुख्य परीक्षा में वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 643 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन अग्रमान्यता (preference form) भरना होगा, जिसकी तिथि आयोग अलग से जारी करेगा। (CGPSC Exam Result 2024)
10 नवंबर से शुरू होगी इंटरव्यू
आयोग के अनुसार, साक्षात्कार का आयोजन 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय, नवा रायपुर (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर) में संपन्न होगी।
