Mekahara Raipur News: मेकाहारा में एक बेड पर दो प्रसूताएं, हाईकोर्ट ने ACS से मांगा जवाब

Mekahara Raipur News: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही बेड पर दो-दो प्रसूताओं को रखा गया। इस घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को मेकाहारा के 150 बिस्तर वाले गायनी वार्ड में सभी बेड फुल हो गए थे। इसके चलते वार्ड नंबर 5 और 6 में एक-एक बेड पर दो-दो प्रसूताओं को उनके नवजात शिशुओं के साथ रखा गया। मरीजों ने एक ही बेड को दो हिस्सों में बांटकर सिरहाना बनाया था।

हाईकोर्ट ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक बेड पर दो प्रसूताओं को रखना बेहद खराब स्थिति है। यह महिलाओं की गोपनीयता, स्वच्छता और गरिमा पर सीधा प्रहार है।” कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) से इस मामले में शपथपत्र सहित जवाब मांगा है।

इसके साथ ही, कोर्ट ने अस्पतालों में किट और रीजेंट की कमी पर भी चिंता जताई है और इस संबंध में CG-MSC के प्रबंध निदेशक को भी जवाब देने के निर्देश जारी किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *