Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम में लंबे समय से चल रहा विपक्ष के नेता के चयन को लेकर विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। निगम प्रशासन ने संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष (Aakash Tiwari Neta pratipaksh Raipur) नियुक्त किया है। इस संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर मतभेद चल रहा था। कांग्रेस पार्षद दल के भीतर नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अंततः अब आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद नगर निगम ने औपचारिक आदेश जारी किया। (Aakash Tiwari Leader of Opposition Raipur)
