Raigarh News: करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, खेत की सिंचाई के दौरान हादसा

Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों सोमवार को अपने खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब मोटर पंप का बिजली बोर्ड जमीन पर गिर गया और उसे उठाने के दौरान करंट फैल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़पारा निवासी निर्मल नागवंशी (25) अपने 12 वर्षीय भतीजे शिवा नागवंशी के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। खेत में लगे मोटर पंप से पानी भरते समय बिजली का बोर्ड गिर पड़ा। जैसे ही निर्मल उसे उठाने गया, वह करंट की चपेट में आ गया। चाचा को करंट में फंसा देख भतीजा शिवा दौड़कर बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि दोनों की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *