Bhilai News: अल्ट्रासाउंड कराने गई गर्भवती महिला से डॉक्टर की छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ, FIR दर्ज

Bhilai News

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भवती महिला से डॉक्टर द्वारा जांच के बहाने छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जांच के बहाने गलत हरकत

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को भिलाई टाउनशिप की रहने वाली एक गर्भवती महिला अपने रूटीन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए नेहरू नगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची थी।
महिला ने बताया कि जांच के दौरान डॉक्टर गिरीश वर्मा ने मशीन की आड़ में उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गई। उस समय कमरे में न कोई नर्स थी, न ही कोई अन्य महिला स्टाफ मौजूद था।

पति को बताया, फिर पहुंची थाने

महिला ने जांच के बाद तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों सीधे सुपेला थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी डॉक्टर फरार, CCTV जब्त

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा “इमाजेस लैब” में कार्यरत है, जो नेहरू नगर चौक स्थित चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के पीछे स्थित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और पीड़िता का बयान एवं मेडिकल जांच कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *