Dhanteras 2025: धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें, बरसेगा धन

Dhanteras 2025: दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप इस बार महंगी धातु नहीं खरीद पा रहे हैं तो चिंता की बात नहीं। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें धनतेरस के दिन घर लाना धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

 

आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो धनतेरस पर खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है-

 

1. पीतल के बर्तन – स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक

धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पीतल भगवान धनवंतरि का प्रतीक है। इसे घर में लाने से आरोग्य, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

 

2. पीली कौड़ियां – मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक

कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है। धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर लाना और दिवाली की रात उन्हें हल्दी में रंगकर तिजोरी में रखना शुभ माना गया है। इससे घर में धन की निरंतर वृद्धि होती है।

 

3. गोमती चक्र – धन वृद्धि और स्थिरता का प्रतीक

धनतेरस पर 11 गोमती चक्र खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

 

4. नई झाड़ू – दरिद्रता दूर करने वाली

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। मान्यता है कि नई झाड़ू घर की नकारात्मकता और दरिद्रता को दूर कर सुख-समृद्धि का वास कराती है। पूजा के बाद ही इसका उपयोग शुरू करें।

 

5. धनिया के बीज – स्थिर धन और भाग्य वृद्धि का प्रतीक

धनतेरस पर धनिया के सूखे बीज खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने की परंपरा है। पूजा के बाद इन्हें तिजोरी या पूजा स्थान पर रखने से घर में धन की स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *