CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 12 घंटों में गिरेगा तापमान, दो दिन बाद बिगड़ेगा मौसम

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद मौसम में गर्माहट लौट आई है। दिन और रात के तापमान में करीब 9 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है, लेकिन दोनों समय की गर्मी लगभग समान महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम स्थिर रहेगा, इसके बाद दिवाली के दिन दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 12 घंटों में गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में धूप बनी रहेगी।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है.

दो दिन बाद बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद यानी 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की होने की संभावना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *