Jagdalpur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण, 200 नक्सली आज करेंगे सरेंडर, देखें वीडियो

Jagdalpur Naxal Surrender

Jagdalpur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आज 200 नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह अब तक का राज्य का सबसे बड़ा सरेंडर ऑपरेशन माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश के नेतृत्व में नक्सली शुक्रवार को जगदलपुर में 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। (Jagdalpur today 200 Naxalite Surrender)

Jagdalpur today 200 Naxalite Surrender

इंद्रावती नदी पार कर पहुंच रहे नक्सली

माड़ इलाके से सामने आए एक वीडियो में नक्सली इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंधे पर हथियार टांगे नक्सलियों का जत्था नदी पार कर भैरमगढ़ की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रूपेश की अगुवाई में करीब 200 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए रवाना हो चुके हैं।

कांकेर में भी हुआ सरेंडर

इससे पहले कांकेर जिले के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में भी 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। यह सरेंडर स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य भास्कर मंडावी की अगुवाई में हुआ।

सरकार का बयान – “रेड कार्पेट से करेंगे स्वागत”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं। हम उन्हें रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रूपेश और उसके साथी आत्मसमर्पण करेंगे।

प्रशासन की तैयारी पूरी

जगदलपुर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सरेंडर के दौरान नक्सलियों को पुनर्वास और रोजगार योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *